राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, राजनांदगांव टीम बनी विजेता

राजनांदगांव : स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं रायपुर टर्मीनेटर एकेडमी उपविजेता रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी थे। समारोह में शेख वहीद जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों के करकमलों से विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रतियोगिता के आयोजक एवं एनआईएस क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी जी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *