रायपुर/ रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से सुनील सोनी का नाम लगभग तय हो गया है। पार्टी के भीतर पूर्व सांसद सोनी के नाम पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है। इधर शनिवार को प्रमोद दुबे ने भी नामांकन फॉर्म लिया है। हालांकि कांग्रेस ने भी अब तक नाम की घोषणा नहीं की है। रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी।