CDS से भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट बनी सुप्रिया सिंह

मुंगेली जिले के टेढ़ाधौंरा के सुप्रिया सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उन्होंने सीडीएस परीक्षा में 4 रैंक हासिल की। सुप्रिया सिंह ने भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा था। जिसके पूर्ण होने के बाद अब सुप्रिया सिंह ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिला के टेढ़ाधौंरा गांव के निवासी वैदेही शरण सिंह की सुपुत्री सुप्रिया सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कर लिया गया है। भारतीय लोक सेवा आयोग के कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज(सीडीएस) की परीक्षा में 4 रैंक हासिल हुआ है। 23 वर्षीय सुप्रिया सिंह बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा करती थी जिसे उसने हासिल भी कर लिया।

प्रारंभिक शिक्षा मुंगेली से प्राप्त करने के बाद अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रही सुप्रिया सिंह की इस सफलता से पूरा परिवार और परिजन गर्वान्वित हैं।

मुंगेली की बेटी सुप्रिया को amrittimes.com परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *