रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस जी.पी सिंह आज EOW ऑफिस पहुंचे है। जीपी सिंह सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी लेकर ईओडब्ल्यू के कार्यालय के अंदर उपस्थित हैं, वही जीपी सिंह से अंदर कक्ष में पूछताछ की जारी है।
बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। जीपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और इकनॉमिक ऑफेंस विंग की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था।
बता दें 1 जुलाई से 3 जुलाई तक जीपी सिंह के रायपुर स्थित घर और उनके अलग-अलग ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे थे और करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।