रायपुर एयरपोर्ट पर आयी तकनीकी खराबी, 5 फ्लाइट किए गए डायवर्ट

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरणों पर अचानक बिजली गिरने से सिस्टम खराब हो गया।

तकनीकी खराबी के चलते रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया। वहीं दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया।

मुंबई से रायपुर की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया। इसके अलावा पुणे से रायपुर आ रही फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कुछ देर तक हवा में ही होल्ड कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *