तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे, रोजगार के मुद्दे पर भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन आज, CM हाउस जाने वाले सारे रास्ते सील,चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस तैनात

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदर्शन में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। तेजस्‍वी सूर्या का भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

इधर, भाजयुमो के प्रदर्शन के चलते शहर के आधे से ज्यादा मार्ग को परिवर्तित किया गया है। मुख्यमंत्री निवास की जाने वाले सारे रास्तों को बंद कर दिया गया है। उस क्षेत्र के कुछ स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। 14 स्थानों पर बैरिकेट्स और बांस-बल्ली का जाल बिछाया गया है।

तीन हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कि सुबह नौ बजे से सभी तैनात हो जाएंगे। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर जैसे जिलों से भी बल बुलाया गया है। इसके पूर्व में राजधानी में अलग-अलग थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *