आकाशीय बिजली से छिपे थे मंदिर में, आसमान से गिरी मौत, अलग-अलग घटना में 5 की मौत

रायगढ़/पिथौरा। छत्‍तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महासमुंद जिले में दो और रायगढ़ जिले में तीन लोगों की की मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हुए हैं।

पहली घटना में पिथौरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली के शिव मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुर्ह है। मृृतक अपनी जान बचाने मंदिर में छिपे थे।

दूसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास की है. मंदिर में बारिश से बचने के लिए छिपे थे, जहां बिजली की चपेट में आने से तीन लाेेगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *