राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत रायपुर शहर के 21 थानों में रायपुर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम (RDPCS) लागू किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12 थानों को भी इस नई व्यवस्था में शामिल किया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण पुलिस जिला कमिश्नरेट से अलग रहेगा। रायपुर ग्रामीण जिले के लिए अलग से पुलिस अधीक्षक की नई पदस्थापना की जाएगी।







कमिश्नरेट प्रणाली के तहत पुलिस आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को कई अहम कानूनों के अंतर्गत अधिकार दिए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम 2007, शस्त्र अधिनियम 1959, भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम, कोलाहल एवं भीड़ नियंत्रण कानून और नागरिक सुरक्षा अधिनियम शामिल हैं।