मुंगेली //जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली “अटल परिसर” में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी )पर मुंगेली में जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ.इस सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली,हर्षिता पांडेय प्रदेश मंत्री भाजपा,जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे रहे.

सभी वक्ताओं ने वीबी जी राम जी के विषय में संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को दिया उन्होंने बताया कि इस विधेयक के माध्यम से 100 दिन से रोजगार बढ़कर 125 दिन का मिलेगा, पंचायत के प्रस्ताव के अनुरूप अधिकतम कार्य किए जाएंग,साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था होगी, अधिक पारदर्शी तरीके से मस्टर रोल भरा जाएगा कुल मिलाकर यह है अधिनियम ग्रामीण आजीविका और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा ऐसा वक्ताओं ने कहा.
इस सम्मेलन की शुरुवात भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया.स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी ने दिया.
संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री कैलाश सिंह ने दिया.

इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे,संतोष साहू प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ,विनय साहू प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, मुंगेली जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगरपालिका मुंगेली उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,नगर पालिका लोरमी अध्यक्ष सुजीत वर्मा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू, रजनी मानिक सोनवानी, मानिक सोनवानी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजना दास,जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला मंत्री मानस सिंह बैस, कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव, लोकनाथ सिंह, धनीराम यादव,रामेश्वर बंजारे, बंसी सिंह, सेतगंगा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू, जरहागांव मंडल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास महामंत्री मनोहर मोहले,महावीर सिंह, मन्नू लाल श्रीवास्तव,विजय यादव, रितिमा लाल,श्वेता सोनी,संजय गोस्वामी, हुकुम सिंह,जितेंद्र भास्कर,डोमन दीक्षित, मनोज पांडे,राज साहू, रामजी यादव, योगेश ताम्रकार,व्यास जायसवाल, बंशी सिंह, विस्तार सिंह महेंद्र पार्क मेला राम श्रीवास शैलेंद्र यादव आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया.