• डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले के विजय संकल्प रैली के बाद बदला लोगों का मन,वार्ड अब भाजपा के पक्ष में दिख रहा मजबूत




• मोदी की ग्यारंटी और विष्णु के सुशासन का दिखने लगा असर
• 5 साल वार्ड मूलभूत सुविधाओं से रहा वंचित
आमजनमानस दिखने लगी बदलाव के मूड में
मुंगेली। दिल्ली के ऐतिहासिक परिणाम के बाद अब मुंगेली नगर पालिका के राम गोपाल तिवारी वार्ड का समीकरण भी भाजपा के पक्ष में मजबूत होता नजर आ रहा है। राम गोपाल तिवारी वार्ड के अधिकांश मतदाता ब्राम्हण है और यहां के बदलते समीकरण में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। हालांकि शुरुआत में मतदाता तटस्थ रहे मगर 8 फरवरी की मुंगेली में निकली ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली व उसी दिन देश की राजधानी दिल्ली में 27 वर्षो बाद बनी भाजपा की सरकार और छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में पहुंची धान की एकमुश्त राशि ने कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ कर रख दिया है।
मालूम हो यहां कांग्रेस से संजय सिंह साधु ठाकुर व भाजपा से जय प्रकाश पप्पी मिश्रा चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। संजय सिंह साधु ठाकुर के पार्षद प्रत्याशी के रूप में यह दूसरा मौका मिला है वहीं जय प्रकाश मिश्रा के मुंगेली नगर पालिका में अनेको वार्ड पार्षद के पद का प्रतिनिधित्त्व करने के बाद मजबूत उम्मीदवार के रूप में राम गोपाल तिवारी वार्ड से इस बार जीत का परचम लहराने मौका दिया है।