कबीर विचारधारा से सामाजिक समरसता का संदेश, संत समागम में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री तोखन साहू

कबीर दर्शन और सेवा भाव का सम्मान: मंत्री श्री साहू का संदेश

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू साइंस कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर में सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी के पावन आगमन पर श्री साहू ने आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि संत कबीरदास जी की विचारधारा आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि कबीरदास जी का संदेश—समरसता, सत्य, समानता, मानवता और आडंबर से मुक्त समाज—वर्तमान समाज को एकजुट करने और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। संत परंपरा का यह आध्यात्मिक संदेश सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसके उपरांत श्री साहू छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संघ के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए रसोईया बहनों-भाइयों के समर्पण और सेवा-भाव की सराहना की। श्री साहू ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और इसमें रसोईयां कर्मियों का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।

राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आश्वस्त किया कि सरकार रसोईया बहनों-भाइयों के कल्याण, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले ऐसे आयोजनों को सदैव प्रोत्साहन देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *