Home छत्तीसगढ़ नवभारत के मुंगेली नवीन जिला कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के...

नवभारत के मुंगेली नवीन जिला कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ…

354
0

मुंगेली। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व ओड़िसा में सर्वाधिक लोकप्रिय अखबार नवभारत का मुंगेली ब्यूरो कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गया है।

प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह नवभारत के मुंगेली जिले में ब्यूरो कार्यालय का नए कलेवर में शुभारंभ आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, विधि विधान से शिफ्ट हो गया है। आज गुरुवार को जिला प्रमुख योगेश शर्मा व उनके सुपुत्र हर्ष ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन करने उपरांत नए भवन के ब्यूरो कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया।

वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि समाचारों के माध्यम से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से रखने की वजह से नवभारत अखबार छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में पाठकों की पसंद बना हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार सुशील शुक्ला ने कहा कि नवभारत अखबार ने अपने नये कलेवर से विशिष्ट पहचान बनाई है। यह अखबार पाठकों की पसंद और उम्मीदों दोनों पर खरा उतरा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि नवभारत अखबार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस मौके पर मुंगेली जिला प्रमुख योगेश शर्मा, सहयोगी संवाददाता विनोद यादव,मार्केटिंग एवं रिकवरी इंचार्ज विजय पांडेय, कार्यालय प्रभारी नीरज देवांगन पत्रकार प्रमोद पाठक,सुनील पाठक, जयकुमार ताम्रकार, सुनील लखवानी, सुनील नार्गव,राजकुमार जोगान्श, मौजूद थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों,व्यापारियों ने नवभारत समाचार पत्र समूह के नवीन जिला कार्यालय पहुंच शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here