सीएम,डिप्टी सीएम,युग कवि कुमार विश्वास के साहित्यकार विनोद शुक्ला को श्रद्धांजलि के बाद कवि सम्मेलन स्थगित

बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा महोत्सव के अवसर पर आज आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्यकार विनोद शुक्ला के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कवि कुमार विश्वास ने विनोद शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने उद्बोधन दिए, जिसके बाद कवि सम्मेलन स्थगित करने की घोषणा की गई।

बताया गया कि रात्रि 9 बजे प्रस्तावित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दीर्घाओं में बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति भी दर्ज की गई थी। इसी दौरान साहित्यकार विनोद शुक्ला के निधन की सूचना मिलने के बाद कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया ।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकट भविष्य में कवि कुमार विश्वास सहित आज आमंत्रित सभी कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन पुनः किया जाएगा। उन्होंने श्रोताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आयोजन के पुनर्निर्धारण का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *