विश्व हिन्दू परिषद का प्रांतीय बैठक बिलासपुर विभाग में सम्पन्न..

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक का आयोजन बिलासपुर विभाग में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठनात्मक दायित्वों में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।

पूर्व जिला मंत्री श्री यशवंत सिंह परिहार को बिलासपुर विभाग सह-मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्री पद्मराज सिंह सोलंकी को विहिप मुंगेली जिला मंत्री नियुक्त किया गया।


श्री मनोज मिश्रा जी को विहिप जिला सह-मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।


विजेता चंद्रवंशी, अधिवक्ता को मातृशक्ति मुंगेली जिला संयोजिका नियुक्त किया गया।

इन नियुक्तियों से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल तथा मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *