यूजीसी के नए कानून के विरोध में राजपूत क्षत्रिय महासभा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन



यूजीसी के प्रस्तावित नए कानून के विरोध में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ (रहटादाह), पंजीयन क्रमांक 1282 के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय महासभा एवं प्रदेश की 37 उप-समितियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया।


राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के केंद्रीय प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रस्तावित यूजीसी कानून के तहत सामान्य वर्ग, विशेषकर स्वर्ण समाज के छात्रों एवं अध्यापकों के विरुद्ध दुर्भावनावश प्रकरण दर्ज किए जाने और उन्हें अपराधी घोषित किए जाने की आशंका है।

यह कानून सामान्य वर्ग के अधिकारों का हनन करता है और शिक्षा जगत में भय एवं मानसिक दबाव का वातावरण पैदा कर सकता है।


उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के स्वस्थ वातावरण में कार्य कर सकें, इसके लिए इस कानून का विरोध आवश्यक है। इसी उद्देश्य से केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस के नेतृत्व में केंद्रीय महासभा तथा रायपुर की तीनों उप-समितियों रायपुर, रायपुर दक्षिण एवं रायपुर उत्तर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रैली निकालते हुए नारेबाजी की और जिलाधीश रायपुर को ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस, केंद्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर पंकज सिंह भुवाल, केंद्रीय प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, केंद्रीय युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, पूर्व केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह परिहार, अश्वनी राजपूत, कमलेश सिंह राजपूत, रायपुर दक्षिण अध्यक्ष ठाकुर इंद्र कुमार सिंह, रायपुर अध्यक्ष ठाकुर मोरध्वज सिंह बैस, लव सिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, मनमोहन सिंह, विष्णु सिंह ठाकुर, अनिल सिंह, विजय सिंह, शरद सिंह, ममता राजपूत, नमिता राजपूत, आरती राजपूत, ज्योति राजपूत, कविता परमार, हेमकांता गौतम, बलवंत सिंह, गणेश सिंह, सुदर्शन सिंह, आकाश सिंह, रिया परमार, राकेश सिंह, रितेश सिंह, विमल सिंह, महेश्वर सिंह, सुनील भुवाल, पियूष ठाकुर, अनंतजीत सिंह चंदेल, चंद्रभान सिंह, रणजीत सिंह, अलका राजपूत, चमेली ठाकुर, तनूजा ठाकुर, मनीष ठाकुर, रमा क्षत्रिय, लीलावर सिंह राजपूत, राम कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *