लुटेरों ने व्यापारी को मारा चाकू…पेट से बाहर आई आतें: बिलासपुर के सिम्स में घायल को कराया गया भर्ती, सड़क पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात 2 लुटेरों ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवक लूट के इरादे से आए थे। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। देर रात एसपी रजनेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे चकरभाठा निवासी योगेश पंजवानी बच्चों के साथ बाइक पर निकला था। वह कुंदन पैलेस के पास पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने योगेश को रोका। युवक उसे लूटने की कोशिश करने लगे। उनके बीच हाथापाई हुई।

बिलासपुर में चाकू घोंपने से पेट से आंत बाहर आ गई।

बिलासपुर में चाकू घोंपने से पेट से आंत बाहर आ गई।

धारदार चाकू पेट में घोंप दिया

इस दौरान एक युवक ने धारदार चाकू उसके पेट पर घोंप दिया। घायल योगेश छुड़ाकर वहां किसी तरह 50 मीटर तक भागा। उसे भागते देख युवक मौके पर बाइक छोड़ वहां से सीधे मगरपारा की तरफ भाग निकले।

सिम्स में डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।लोगों ने तत्काल उसे सिम्स में भर्ती कराया। योगेश व्यापार विहार में योगेश ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान का संचालक है। सिम्स में डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।

व्यापारी के पेट और पीठ पर चाकू से हमला किया गया।

व्यापारी के पेट और पीठ पर चाकू से हमला किया गया।

ACCU और थाने की टीम खंगाल रही फुटेज

घटना के बाद ACCU और सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर मिले बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *