शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में 27 से दिखेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का रोमांच, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी होंगे शामिल

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर से शुरु होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज की तैयारी जोरों पर है। बता दें कि सीरीज में सचिन, युवराज, जोंटी रोडस्, ब्रायन लारा, ब्रेट ली जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में नाकआउट के दो मुकाबले खेले जाएंगे, 28 और 29 सितंबर सेमीफाइनल मैच होंगे,1 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एसपी ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस बार दर्शकों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा वहीं सुरक्षा के लिए 1 हजार बल लगभग लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *