बिलासपुर/लोरमी। डिप्टी सीएम सह नगरीय निकाय के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र लोरमी नगर पालिका परिषद में प्लेसमेंट में पदस्थ चौकीदार दुर्गेश श्रीवास शराब के नशे में धुत होकर हुल्लड़बाजी करते रहा और अपनी जगह में परिषद में चौकीदारी एक नाबालिग से कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
बता दें मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका परिषद में चौकीदारी के लिए दुर्गेश श्रीवास की ड्यूटी प्लेसमेंट में है मगर वो स्वयं ना ड्यूटी में रहकर एक नाबालिग को बिठाकर चौकीदारी कराता है। नए साल के जश्न में शराब के नशे में मशगूल चौकीदार दुर्गेश एवं उसके एक अन्य मित्र हुल्लड़बाजी करते रहे। जिस पर एक के साथ किए बदतमीजी, मारपीट के बाद इन हुड़दंगियों की शिकायत थाने में भी की गई है। जिस पर जख्मी हुए प्रार्थी का लोरमी थाने में एनओ में रहे गणपति राव द्वारा मुलाहिजा औपचारिकता कर चलता कर दिया गया है।
अब देखने वाली बात यह है कि डिप्टी सीएम सह नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के ही विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ प्लेसमेंट के एक कर्मचारी के इस तरह के उपद्रव अथवा अपनी जगह नाबालिग से इतने जवाबदारी वाले नगर पालिका परिषद में ड्यूटी कराने पर जिला प्रशासन अथवा पुलिस क्या कार्यवाही करती है।