हरियर मुंगेली अभियान के युवाओं ने पौधरोपण उपरांत भींगते बारिश में तिरंगा स्वाभिमान जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया प्रेरित।

मुंगेली/ स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने मुंगेली शहर में पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली अभियान के छठवें वर्ष के सातवें चरण के अंतर्गत नीम, करंज, गुलमोहर, कदम, जामुन आदि के 22 पौधों का रोपण मंडी परिसर में कर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगा कर किया। पौधारोपण के बाद संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बारिश में भींगते हुवे तिरंगा स्वाभिमान रैली निकाल लोगों को इसके महत्व को बता प्रेरित करने का प्रयास किया गया। पूरे रैली के दौरान शहर भारत माता के जयघोष के नारों के साथ गुंजायमान रहा।

जनजागरूकता रैली मंडी परिसर से सिंधी कॉलोनी चौक, शंकर मंदिर मल्लाह पारा, गोल बाजार, बालानी चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक में समाप्त हुई। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने नीम, करंज, गुलमोहर जैसे पौधों का रोपण कर समाज के सभी बच्चों, नवजवानों व बुजुर्गों से अपने जीवन के सुनहरे पलों को यादगार बनाने के लिए अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर उनके संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों व कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण करने का नही बल्कि उन पौधों को वृक्ष के रूप में परिणित करने का है।

अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी समिति दृढ़संकल्पित है व अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लगातार प्रयासरत है। उन्होने बताया कि हमारी संस्था लगातार छः वर्षो से ‘‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’’ अभियान संचालित करते आ रही है। कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि हमारे अभियान से प्रेरित होकर शहर के आसपास गांवों एवं शहरों में भी पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के विभिन्न अभियान संचालित हो रहे है।

जो हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, आशीष सोनी, राहुल कुर्रे, रणवीर सिंह, दीपक जैन, विकास जैन, श्रेणिक पारख, गिरीश सुथार, सूरज मंगलानी, गौरव जैन, राहुल साहु, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, सुनील वाधवानी, राहुल मल्लाह, चित्रकान्त सिंह, पवन यादव, सुरेश यादव, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर सहित पर्यावरण प्रेमी और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *