बिलासपुर/ बिलासपुर में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। न्यायधानी में शुक्रवार का दिन सावन और भादो जैसा रहा। दिन की शुरूआत रिमझिम फुहारों से हुई। दिन चढ़ने के साथ आसपास ग्रामीण अंचल में हल्की वर्षा हुई। शहर में खंड वर्षा जैसी स्थिति भी बनी रही। शुक्रवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, जिसके चलते टेम्परेचर 31 डिग्री के पार हो गया। दोपहर में गर्मी और उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई, लेकिन इससे उमस कम नहीं हुई। शुक्रवार को 24.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड दर्ज हुआ।