Home Uncategorized बारातियों के बीच चले लात-घूसे:डीजे में नाचने को लेकर लड़की वाले और...

बारातियों के बीच चले लात-घूसे:डीजे में नाचने को लेकर लड़की वाले और बारातियों के बीच हुआ विवाद, दूल्हे की भी कर दी जमकर पिटाई

39
0

बिलासपुर/ बिलासपुर में डीजे में नाचने को लेकर बाराती और लड़की वालों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। वहीं, लड़की वालों ने दुल्हे की भी जमकर पिटाई कर दी और उसकी कार में तोड़फोड़ भी की। मारपीट से घायल दुल्हे ने थाने में शिकायत की है। दूसरे पक्ष से लड़की वालों ने भी बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार हिर्री निवासी सुभाष कुर्रे की शादी मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में रहने वाले बद्री प्रसाद नवरंग की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार को उनकी शादी थी। इस दौरान बाराती देवगांव पहुंचे थे। वहां पर बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान देवगांव के कुछ युवक भी बरातियों के साथ नाचते लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here