उत्तर प्रदेश। कासगंज में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में सात बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग प्रशासन की मदद से तलाश में जुट गए। घायलों को कासगंज जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 45 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के पास ट्रैक्कर पुलिया पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और मदद में जुट गए।हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है।



