Big breaking- ट्रेन के अंदर चड्डी में घूमने वाले विधायक ने दी सफाई, कहा पेट खराब होने की वजह से जा रहा था टॉयलेट,देखे- video

यात्रियों से गालीगलौज, हंगामे के बाद घटना में आया नया मोड़

नई दिल्ली। जेडीयू विधायक गोपाल मण्डल एक बार फिर सुर्खियों में हैं उन्होंने अपनी यात्रा के बाद मीडिया को सफाई में बताया कि पेट खराब होने की वजह से फौरी तौर पर टॉयलेट भागना पड़ा जिसके चलते चड्डी पहने ही नजर आए।

बता दें विधायक राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे औऱ इसी दौरान शर्मनाक हरकत करने लगे। चलती ट्रेन में वह कपड़े उतारकर अंडरवियर और बनियान में टहलने लगे। विधायक को इस तरह देखकर ट्रेन में सफर कर रहे सहयात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो विधायक यात्रियों से ही उलझ गए और मारपीट पर उतारू होकर मारने की धमकी देने लगे।

बुलानी पड़ी थी आरपीएफ

सोशल मीडिया पर विधायक की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें वह अंडरवियर और बनियान में नजर आ रहे हैं। विधायक गोपाल मंडल की इस हरकत पर यात्रियों ने आपत्ति जताई तो गोपाल मंडल यात्रियों से भिड़ गए और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद ट्रेन के कोच में हंगामा हो गया और मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने विधायक को समझाने की कोशिश की। यह पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल सुर्खियों में आए हैं वह पहले भी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *