मालवाहक वाहनो की भिड़त के बाद आगजनी की घटना, दुकान सहित कुछ लोग भी आये चपेट मेंVIDEO

बिलासपुर/सरगांव। रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भोजपूरी टोल प्लाज़ा पर देर रात दो वाहनो के टक्कर के बाद भीषण आगजनी की घटना हुई। टोल प्लाज़ा पर रायपुर की तरफ से बिलासपुर की ओर जाने के लिए एक माल वाहक ट्रक टोल प्लाज़ा के बाहर खड़ी थी,जिसमें रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे खड़ी मालवाहक पर तेज आग लग गई।देखते ही देखते ठोकर मारने वाले वाहन व पास ही खड़े दो अन्य वाहनों पर भी आग लग गई। पास ही हवा पंचर की दुकान में भी आग लग गई।बताया जा रहा है कि ठोकर मारने वाले वाहन का चालक वाहन में फंसा था जो आग के चपेट में आ गया।

टोल प्लाज़ा पर मची अफरा तफरी

एक साथ चार वाहनों में लगी भीषण आग से दोनों तरफ खड़े वाहन चालकों ने एका एक वाहनों को लेकर इधर उधर भागने लगे जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *