यात्रा पॉलिटिक्स:भारत जोड़ो यात्रा की तोड़ में हिसार से केजरीवाल ने की मेक इंडिया नंबर-1 अभियान की शुरुआत

कन्याकुमारी/नई दिल्‍ली/हिसार। कांग्रेस 7 सितंबर को जहां 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है तो वहीं इसी दिन आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के हिसार से मेक इंडिया नंबर-1 अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर मेक इन इंडिया नंबर-1 अभियान को शुरू करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं लेकिन, सभी के मन में एक सवाल है कि 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए तो फिर हम पीछे क्यों रह गए?

केजरीवाल ने कहा, दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट लोगों में भारत के लोगों की गिनती होती है, दुनिया की हर मल्टीनेशनल कंपनी में भारतीय जरूर मिलेगा। उम्मीद है कि हम लोग इकट्ठे होकर साथ आएं और देश के कोने-कोने में जाकर, लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। हमारा मकसद 130 करोड़ लोगों को एक साथ जोड़ने का है।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किमी तय करेगी। कन्याकुमारी से शुरू यह यात्रा कश्मीर तक होगी। कांग्रेस और आप के राजनीतिक अभियान भले ही अलग-अलग तरीके से निकाले जा रहे हो लेकिन माना जा रहा है कि दोनों ही दलों की महत्वाकांक्षा एक ही।

दरअसल आम आदमी पार्टी केंद्र की राजनीति में खुद भाजपा का जवाब मानकर चल रही है तो वहीं कांग्रेस भी कन्याकुमार से लेकर कश्मीर तक खुद को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *