कुछ मंत्री अपने क्षेत्र का दौरा छोड़ा कर इधर उधर ज्यादा घूम रहे है,विधायक की भी नही सुन रहे है, हाईकमान समीक्षा कर रहा है,उसके बाद होगा फेरबदल- बृहस्पति सिंह
बिलासपुर। एक बार फिर आदिवासी विधायक बृहस्पति सिंह अपने बयान से सुर्खियों में आ गए है। इस बार विधायक जी ने किसी और पार्टी के लिए नही बल्कि अपने ही पार्टी के मंत्रियों के लिए बयान देकर एक बार फिर चर्चा में है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा की मैं जनता का सेवक हूँ मुझे जनता ने सेवा का अवसर दिया है मैं सेवा करना चाहता हूं। इस बार सीएम भी कहें तो भी मुझे मंत्री नही बनना है ।मेरे से ज्यादा सीनियर लोग अभी है उनको अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए फेरबदल की कोई बात नही है।लेकिन संगठन और हाईकमान अलग अलग माध्यम से मन्त्री के कार्यो की समीक्षा करते रहते है ।कुछ मन्त्री अपना क्षेत्र छोड़कर इधर उधर घूम रहे है। विधायको की भी नही सुन रहे है। हाईकमान इन सब की समीक्षा कर रहा है तीन चार मन्त्री जो ठीक परफॉर्मेंस नही होने के कारण बदले जा सकते है ऐसा मुझे लोगो से सुनने को मिल रहा है। हाईकमान विधायक,मन्त्री, सभी के कार्यो पर नजर रखता है। विधायक बृहस्पति सिंह ने कहाकि वे स्वयं इस पंचवर्षीय मन्त्री की दौड़ से बाहर है, जनता ने जो सेवा की जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाहन करना है। बृहस्पति सिंह ने जिस तरह से बयान दिया इससे साफ है कि मन्त्रीमंडल में फेरबदल तय है बृहस्पति सिंह के मुताबिक सभी सावधान रहें हाईकमान की समीक्षा पूरी हो गई है ।हाईकमान किसी भी मन्त्री की लालबत्ती हटा बत्ती दे सकता है या फिर लालबत्ती लगा भी सकता है।