सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की घटना में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी लिफ्ट को करीब 75 फीट की ऊंचाई पर जाना था, लेकिन 40 फीट ऊपर पहुंचते ही अचानक नीचे गिर गई। हादसे में घायल मजदूरों को फोर्टिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के बाहर मजदूरों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।