भिलाई/ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दुर्ग में कहा कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी जी सरकार बनी है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी।
तोखन ने कहा कि हम सब मिलकर उसके लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश के हर नागरिक के हित में कार्य किया है। आगे भी NDA अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी और ऐतिहासिक फैसले लेगी।