Breaking- अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों के चिथड़े उड़े, कई लोग झुलसे

मेरठ/शामली। यूपी के शामली जनपद के कैराना में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है. वहीं 4 लोगों की मौके पर ही चिथड़े उड़े गए।

हादसा कैराना कोतवाली क्षेत्र के जगनपूरा रोड में हुआ है, यहां पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। विस्फोट इतना भयंकर था कि पटाखा फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और फैक्ट्री में काम रहे 10 से 15 लोग मलबे के नीचे दब गए।

विस्फोट के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े ओर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस व प्रशासन को इस हादसे की सूचना दी गई। आनन फानन में एसडीएम कैराना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विस्फोट में झुलसे लोगों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

कई लोगों की हालत चिंताजनक है, उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री के परखचे उड़ गए और इस हादसे में 4 लोगों का शरीर चिथड़ा-चिथड़ा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *