मुंगेली: जिले के वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु कुमार तिवारी की ‘‘भुईया के बानी‘‘ स्तंभ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी वार्ता बरसात के मौसम मा छत्तीसगढ़ के पर्यावरण – प्रकृति से जुड़े तीज त्यौहार (लोक संस्कृति) विषय पर 15 जुलाई, 2025 को संध्या 05:00 से 05:30 के मध्य आकाश वाणी बिलासपुर से प्रसारित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विष्णु कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में शिरकत करके मुंगेली का गौरव बढ़ाया है।
संप्रति प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर अनेक साहित्यकारों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।