भोपाल। एक बार फिर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। आज सोमवार को भी ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है। हालांकि मंगलवार बुधवार से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है, वही 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी और गर्मी का अहसास होगा। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को ग्वालियर, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर नीमच, मंदसौर , दतिया, और पन्ना जिले में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।