कतिया पारा सेक्टर केंद्र क्रमांक 143 में वजन त्यौहार मनाया गया

बिलासपुर। कतिया पारा सेक्टर केंद्र क्रमांक 143 में वजन त्यौहार मनाया गया जिसमे 0से6 वर्ष के बच्चों का वजन और ऊँचाई ली गयी।

बता दें बच्चों का पोषण स्तर को जानने के लिए उनकी वृद्धि निगरानी करने के लिए वजन उत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस वर्ष 1 से 13 तारीख तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है क्लस्टर हिसाब से वजन निगरानी की जाएगी उसी कड़ी में आज 3 अगस्त को कतिया पारा सेक्टर केंद्र क्रमांक 143 में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से वार्ड पार्षद,मितानिन, किशोरी,के सहयोग से सफल वजन त्यौहार का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीता शुक्ला सहायिका शिवकुमारी यादव ,कार्यकर्ता ज्योति कश्यप, द्वारा वजन लिए गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *