शाबाश हर्ष….राज्य स्तरीय गेम्स जीतने के बाद नेशनल के लिए हुआ चयनित..

अंबिकापुर/मुंगेली। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुंगेली के हर्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अंबिकापुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हर्ष ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्ष शर्मा का चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

हर्ष की इस उपलब्धि पर मुंगेली जिले में खुशी की लहर है। जिलेवासियों ने हर्ष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *