रायपुर/गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग इलाके में संस्कृति के नाम पर परोसी गई। ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस का आयोजन करने वाले कुछ युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं, इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इलाके के एसडीएम खुद नोट उड़ाते और वीडियो बनाते नजर आए। इस लापरवाही के चलते दो पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।
इस बार कानून के हाथ किसी की गर्दन पर नहीं बल्कि हसीना की कमर जा पहुंचा। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें पुलिस विभाग के कुछ कर्मियों की भूमिका संदिग्ध रही। देवभोग में सरकारी बकायदा आदेश से आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं का ऐसा डांस करते दिखाई दे रहे हैं कि आपको भी शर्म आ जाएगी.
भावनाओं में बह गए देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम,बार बालाओं ने जमकर किया अश्लील डांस- वायरल हो रहा वीडियो।
बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के देवभोग से सामने आया है। यहां बार बालाओं के हसीन शबाब में स्वयं वहां के एसडीएम मरकाम व पुलिसकर्मी ऐसे बहे कि दो पुलिस कर्मियों को फौरी तौर पर सस्पेंड करना पड़ा मगर जिला प्रशासन के स्तर से ऊपर की कार्यवाही होने के कारण एसडीएम तुलसीदास मरकाम के लिए कलेक्टर भगवान सिंह उइके चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं हालांकि उन पर यदि कार्यवाही हुई भी तो वो राज्य शासन के अधिकार क्षेत्र का है मगर किसी राजपत्रित अधिकारी के ऐसे रवैये को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से अवगत कराया जाना होता है।
मगर कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने एक प्रकार से एसडीएम तुलसीदास मरकाम का बचाव करते हुए मात्र हटाकर इति श्री कर ली है। गरियाबंद जिले के देवभोग में हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अश्लीलता परोसने की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। जी हां, कानून के हाथ लंबे होते हैं और इनकी पहुंच अपराधियों की गर्दन तक होती है। लेकिन इस बार ये हाथ किसी की गर्दन पर नहीं बल्कि हसीना की कमर जा पहुंचा। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें एसडीएम तुलसीदास मरकाम की मौजूदगी और पुलिसकर्मी बार बालाओं के ऐसा डांस दिखा कि दुनिया के सबसे बेशर्म आदमी को भी शर्म आ जाए।
वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…छी छी कितने बेशर्म लोग हैं। एक और यूजर ने लिखा…ऐसे आयोजन के लिए अनुमति देने वाले अधिकारी को तुरंत टर्मिनेट कर देना चाहिए।तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग पुलिस विभाग पर कलंक की तरह हैं।
एसडीएम का वीडियो वायरल, कार्यवाही के नाम पर हटाने के बाद कलेक्टर भगवान सिंह मौन
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू वह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मंच के पास मौजूद रहकर अश्लील डांस का आनंद लेते और अपने मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में साहब कलाकारों पर पैसे लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि जिस अधिकारी के कंधों पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वह खुद नियमों की धज्जियां उड़ते हुए देख रहे थे। इस मामले में कलेक्टर भगवान सिंह के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन ने अब तक चुप्पी साधे रखी है,जिससे आमजनमानस में काफी नाराजगी है।
अब जानकारी मिली है कि संज्ञान लेते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है और कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था। मनोरंजन का हवाला देकर आयोजन समिति ने मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से मंच पर अश्लील डांस कराया जाने लगा। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला तब और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि आयोजन स्थल पर खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौजूद रहे और उन्होंने अश्लील डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अफसरों, पुलिसकर्मियों और रसूखदारों ने खुलेआम पैसे भी लुटाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।