जिला पंचायत सदस्या श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों के गौरी गौरा,लक्ष्मी उत्सव,माँ काली उत्सव और श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में हुई शामिल
मुंगेली/लोरमी। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री दुर्गा उमाशंकर साहू लोरमी विधानसभा के विभिन्न ग्राम साल्हेघोरी,नवरंगपुर,धौराभाठ,फुलवारी एफ, मोहतरा तेली, पिपरखूंटी,हरनाचाका, सरईपतेरा, मोहनपुर,सारधा में आयोजित गौरी गौरा,लक्ष्मी उत्सव,माँ काली उत्सव और श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए तथा क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की श्रीमति दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि जहां उत्साह है वहां उत्साह और विकास है इसलिए उत्सव का अलग ही महत्व है उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही साथ ही धार्मिक उत्सव कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी देख प्रशंसा जाहिर की क्षेत्र में आत्मीय स्वागत के सभी आयोजन समिति और ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा की आप सब का आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है इस दौरान कुलेश्वर साहू सभापति जनपद पंचायत लोरमी, शशि मोहित साहू जनपद सदस्य, दुर्गा हीरा साहू जनपद सदस्य, रोशन साकत सरपंच,राजू साहू,रामधुन साहू उपसरपंच,रोहन साहू पूर्व सरपंच, दुष्यंत लूनिया सरपंच,नरेंद्र लूनिया,रामभरोस ठाकुर,घनश्याम साहू,अनिल सेन,दुजराम,कमल साहू,मेलाराम, खड़ानंद कश्यप,दुर्गेश,मुकेश,रवि ठाकुर,सुखीराम सिंह, डॉ भक्ति सिंह,अरुण कुलमित्र और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे!