मुंगेली PWD में एक सब इंजीनियर के सहारे नियमों की ताक में रख करोड़ों का गोलमाल,नियम विरुद्ध समय सीमा के बाद कराया जा रहा करोड़ों का काम

मुंगेली। लोक निर्माण विभाग मुंगेली सब डिवीजन में सब कुछ ठीक चल रहा हो यह उचित नहीं। यहां पदस्थ एक मुख्यालय सब इंजीनियर जो वर्षों से एक विशेष ठेकेदार के काम में ही अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है जिसमें एमवी तक को अपडेट करने का काम कोई और इंजीनियर कर रहा और फाइनल सबमिट विभागीय सब इंजीनियर द्वारा कर भ्रष्टाचार की लंबी पारी खेली जा रही है।

ये सब कोई और नहीं लोक निर्माण विभाग के एक पुराने पेंडिंग टेंडर जो कि 6 माह बाद स्वमेव निरस्त होकर पुनः निविदा प्रक्रिया की जानी थी मगर लंबे समय तक टेंडर ओपन होने के बाद उस टेंडर को नए रेट में रिवाइज कर कार्य आदेश दिया गया। हालांकि इस काम को समय में अंजाम देने ठेकेदार वो सारी कोशिश कर रहा है जिसमें विभाग के सारे अधिकारी सुरक्षित रहते हुए मनवांछित भुगतान के साथ वो अपने मंसूबों पर सफल हो सके और ऐसा होता है।

तब इस 5 प्रतिशत अधिक के काम में लगभग सरकार को 2 करोड़ रुपए नियम विरुद्ध काम होने के बाद लगने की संभावना है बहरहाल अब तक विभाग कार्य आदेश देने के बाद काम कराने में जुटा हुआ है मगर सब इंजीनियर की भूमिका कागजों में भी नहीं देखी जा रही है। इस पूरे मामले में विभागीय जिम्मेदार अधिकारी कुछ कहने से बचते नजर आ रहा है।

मिट्टी के खेल में लाखों के रॉयल्टी चोरी की आशंका

इस काम में मिट्टी की लंबी खेप लगानी है मगर ठेकेदार की कोशिश यह देखने को मिल रही है कि ठेकेदार आसपास से ही मिट्टी जुटाकर रॉयल्टी के नुकसान के साथ नियम विरुद्ध काम करने की फिराक में है। पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग अब तक कुंभकरणीय नींद में है इस पूरे मामले का और बड़ा खुलासा आगामी अंक में आपको देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *