Home Uncategorized साय की कलम से… प्रदेश में खोया भरोसा लौटा, आंखों में आई...

साय की कलम से… प्रदेश में खोया भरोसा लौटा, आंखों में आई विश्वास की चमक 

35
0

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक है। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के बाद यह बैठक थोड़े अंतराल पर हो रही है। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता आज राजधानी में बैठ कर पार्टी की उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे, रीति-नीति पर मंथन करेंगे। पिछले साल इन्हीं दिनों हमारे सभी कार्यकर्तागण पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ लोगों में अलख जगा रहे थे। उस समय गुस्सा है, उन्हें आवास नहीं दिये गये, उनके घर नलजल के कनेक्शन नहीं पहुंचे, उनकी कोई सुनवाई नहीं थी। सरकार का अहंकार अपने चरम पर था। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। कार्यकर्ताओं ने तय कर लिया था- अब नई सहिबो बदल के रहिबो। तब के कुशासन के अंधेरे में जनता के बीच उम्मीद की किरण के रूप में ‘मोदी गारंटी’ सामने आई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here