सक्ति राजा के बेटे पर महिला ने अप्राकृतिक सेक्स करने का लगा आरोप,एफआईआर दर्ज धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 450, 354, 377(अप्राकृतिक दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज

    106
    0

    जांजगीर: जिले में सक्ती रियासत के 5वें राजा कुंवर धर्मेंद्र सिंह पर रेप के संगीन आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ किसी और और ने नहीं बल्कि उनकी एक महिला रिश्तेदार ने ही ये आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी पहले उसके घर में घुस गया, उसके कपड़े फाड़ दिए। फिर धक्का-मुक्की करते हुए उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 09 जनवरी को घर में अकेली थी। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह उसके घर में घुस गया। घर में घुसने के साथ ही वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया है।

    महिला ने बताया कि उसने धर्मेंद्र को रोकने की भी कोशिश की। मगर वह नहीं माना। बल्कि धक्का-मुक्की करने लगा। इससे उसके हाथ की चूड़ियां भी टूट गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद वो निकल गया। महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। जिसके बाद अब उसने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

    पुलिस ने महिला की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 450, 354, 377(अप्राकृतिक दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के जमा होने और आगे स्टेटमेंट लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    धर्मेंद्र सक्ती रियासत के पूर्व राजा सुरेंद्र बहादुर का दत्तक पुत्र है। सुरेंद्र ने उसे बचपन में ही गोद ले लिया था। जिसके बाद से वह पीली महल में सुरेंद्र के साथ ही रहता है। रसुरेंद्र बहादुर ने 19 अक्टूबर 2021 को धर्मेंद्र सिंह का बकायदा राज्याभिषेक भी किया था।

    हालांकि सुरेंद्र की पत्नी रानी गीता राणा सिंह ने धर्मेंद्र को बेटा मानने से इनकार करते हुए राज्याभिषेक पर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्याभिषेक पर रोक लगा दी थी। धर्मेंद्र सुरेंद्र के पूर्व बावरची धनेश्वर सिदार का बेटा है। धनेश्वर की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here