बिलासपुर। शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल बी.ई.सी.फर्टिलाइजर सिरगिट्टी में महिला दिवस का आयोजन किया गया सर्वप्रथम सरस्वती माता की मूर्ति में माल्यार्पण व दिपक चला कर कार्यक्रम की प्रारंभ किया गया।
महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। स्कूल के प्राचार्य निलेश गुप्ता जी ने स्कूल की सभी महिला शिक्षिकाओ का श्री फल व साल के द्वारा निम्न शिक्षिकाओ का




श्रीमती शहनाज बेगम, श्रीमती रजिया खातुन कु. ,प्रभा साहू,कु. संजु सिंह,कु. लिलेश्वरी पोर्ते कु.प्रिया राजपुत ,श्रीमती बिंदेश्वरी पाल ,कु. ममता सिंह ,कु. अंजली यादव, कु. वर्षा जाधव ,श्रीमती वृहष्पति निर्मलकर ,श्रीमती संध्या महानंद का सम्मान किया गया।
शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य निलेश गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहां कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।
यानी जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओ उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के मैनेजर देवेन्द्र सन्नड ने दी।