युवक को जिंदा जला दिया : मंदिर परिसर में ​​​​​​​तड़पता मिला युवक, पास ही पड़ी थी साइकिल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, किल्लेवाड़ी मंदिर परिसर में युवक पड़ा था, जब लोगों ने उसे इस हालत में पहली बार देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। ​​​​​मंदिर घूमने आए एक युवक-युवती ने सबसे पहले अधजले युवक को देखा और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मामला महामाया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *