22 को होगा स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार, विजय विहार पैलेस जशपुर से निकलेगी अंतिम यात्रा

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को किया जाएगा। स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव उर्फ छोटू बाबा के अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आपको बता दें कि जशपुर राज परिवार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि 4 बजे बैंगलुरु में लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान हुआ है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचेगा। जिसके बाद बुधवार को सुबह 11 बजेअंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *