छत्तीसगढ़: करीब एक घंटे के सियासी ड्रामे के बाद बाबा वापस विधानसभा पहुंचे विधानसभा

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मंत्रिमंडल के कुछ साथियों का फोन आया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी उठा-पटक जारी है। विधानसभा की कार्यवाही के बीच मंत्री टी.एस. सिंहदेव अचानक सदन छोड़कर बाहर निकल गए थे। सियासी हलचल के बीच करीब एक घंटे के बाद बाबा वापस विधानसभा पहुंचे।

उन्होंने मीडिया को बयान दिया कि
मंत्रिमंडल के कुछ वरीष्ठ साथियों का फोन आया था, उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उनसे कुछ बात करना चाहते हैं, इसलिए मैं विधानसभा जा रहा हूं।

इसके अलावा बाबा ने सुबह ट्वीट करते हुए लिखा है कि

तिनका तिनका जोड़ के ये देश बनाया है हमने, इसे अपने ओछे मंसूबों के लिए टूटने मत दो।

वहीं इस मामले में राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया गया था। टीएस सिंहदेव साहब टिप्पणी कर सदन छोड़कर चले गए… हमें लगता है ये ग़लतफ़हमी की वजह से ऐसा हुआ होगा. उनसे चर्चा कर इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि इस मामले में बातचीत होगी। मामला सुलझा लिया जाएगा, आज टी.एस. सिंहदेव से बात हुई है। बातचीत परिक्रियाधीन है उन्होंने कहा कि सिंहदेव मंत्रिमंडल के सीनियर साथी हैं। उनसे बातचीत लगातार चल रही है। उनसे चर्चा के बाद मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।

बीजेपी के आरोपों पर मंत्री चौबे ने कहा कि बीजेपी के हर आरोप का जवाब देना मैं उचित नहीं समझता। बीजेपी के भीतर भी कई विवाद चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश ने कल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के वक्तव्य की बात की थी. गृहमंत्री का वक्तव्य घटना को लेकर था। एफआईआर के आधार पर वक्तव्य था।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मंत्रिमंडल के कुछ वरिष्ठ साथियों का फोन आया था, उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उनसे कुछ बात करना चाहते हैं, इसलिए मैं विधानसभा वापस आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *