छत्तीसगढ़: बिलासपुर की इस जगह में एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच

बिलासपुर। शहर एवं आसपास अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपकाखार में सुनसान जगह पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव दलदल में फंसा हुआ मिला। जिसे निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मामला में हत्या होने की आशंका भी जताई जा रही है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले के खुलासे की संभावना है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु मस्तूरी के किरारी का निवासी है जो सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहता था जिसकी माँ BSNL आफिस में कार्यरत है। फिलहाल मौत किन कारणों से हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सरकंडा के मोपकाखार के सुनसान इलाके के चलते लोगों का आना-जाना कम रहता है। सोमवार सुबह को वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव दलदल में धंसा हुआ था, जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *