जिला जेल की दीवार ढही, 22 कैदी घायल, 2 की हालत नाजुक

डेस्क। लगातार बारिश से जिला जेल की दीवार ढह जाने से 22 कैदी मलबे में दब कर घायल हो गए, जबकि 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मध्यप्रदेश की भिंड की है।

भिंड में जिला जेल में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे भिंड जिला जेल की बैरक नंबर 6 अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त बैरक गिरी, उस वक्त इसके अंदर कुल 64 कैदी मौजूद थे। दीवार ढह जाने की वजह से उसके अंदर मौजूद 22 कैदी घायल हो गए जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा होते ही जेल में भगदड़ मच गई। मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो कैदियों की हालत नाजुक बनी है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *