टीएस सिंहदेव और डॉ. चरणदास महंत के दिल्ली दौरे से बढ़ी छत्तीसगढ़ की सियासी गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश ​की सियासत में गरमाहट बढ़ गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी टीएस सिंहदेव आज शाम पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की दो दिनी यात्रा पर रवाना हुए।

वे एआईसीसी के निर्देश पर त्रिपुरा में कांग्रेस पर मंडराते बदबदल का संकट की जानकारी लेकर मंगलवार को दिल्ली लौंटेगे। इस दौरान वे पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

विधायक बृहस्पत कांड के बाद पहला दिल्ली दौरा

आपको याद दिला दें कि कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के लगाए आरोपों और छत्तीसगढ़ सरकार में मचे बड़े हंगामे के बाद सिंहदेव का यह पहला दिल्ली दौरा हो रहा है। इसको लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है। विवाद के दौरान सिंहदेव ने इस बात से इन्कार किया था कि वे हाईकमान के संपर्क में हैं। अब जब सिंहदेव मंगलवार को खुद दिल्ली में होंगे तो प्रदेश की राजनीतिक धड़कन बढ़ना स्वाभाविक है।

कल महंत भी जा रहे हैं दिल्ली

बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरे को पारिवारिक बताया जा रहा है। बताया गया, संसद का मानसून सत्र चल रहा है कोरबा सांसद और महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत दिल्ली में ही हैं।

महंत विधानसभा के मानसून सत्र की वजह से दिल्ली नहीं जा पाए थे। अब सत्र खत्म हो जाने के बाद वे दिल्ली जाएंगे। हालांकि इस दौरे में भी राजनीतिक मुलाकातें होंगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज चेहरों के दिल्ली में होने के मायने तलाशे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *