~ गुत्थी सुलझाने सीसीटीवी से मिली मदद
बिलासपुर। शहर के मोपका इलाके के आवासपारा में एक युवक की हत्या सुलझाने पुलिस को 24 घंटे के भीतर ही सफलता मिली। बता दें आज सुबह मृतक की लाश मोपकाखार के झाड़ियों में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को दी।
हत्या की जांच करने थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम द्वारा अज्ञात शव का की जांच पड़ताल की गई जिसमें पता चला कि आरोपी द्वारा मृतक के सिर में किसी हथियार से प्राणघातक हमला किया गया है। शव परीक्षण कर मृतक के पेंट में मिले मोबाइल से उसके परिजन से बातचीत कर भाई प्रफुल्ल उर्फ बब्बू सिंह के द्वारा उसकी पहचान पुष्पराज सिंह उर्फ अल्पू सिंह निवासी राजकिशोर नगर बीएसएनएल टावर के पीछे के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा घटना स्थल के पास स्थित शराब भट्ठी में लगे सीसी टीवी फुटेज देखने से पता चला कि मृतक अपने भाई पुरूषोत्तम तथा भांजे अजय सिंह के साथ बाईक में बैठकर जाते दिख रहा है इस आधार पर मृतक का भांजा अजय सिंह को अटल आवास बहतराई उसके घर से पकडा गया। कड़ाई से पुछताछ करने पर वह टूट गया और अपने मामा पुरूषोत्तम के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। अजय की निशानदेही में पुलिस टीम तत्काल मृतक के मूल निवास ग्राम किरारी मस्तूरी पहुंची जहां मृतक का भाई पुरूषोत्तम सिंह को पकड़ा गया। उसने बताया कि भाई द्वारा शराब के नशे में अक्सर गाली गलौच करने मारपीट करने से परेशान होकर अपने भांजे के साथ मिलकर लकड़ी के बत्ते से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनो आरोपियों अपना हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सरकंडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार को जप्त कर लिया है।