मुंगेली।“आवव जम्मो संगी साथी,मिलजुल के एक पौधा लगाबो, हमर मुंगेली जिला ला हरियर अउ सुघ्घर बनाबो“ उक्त विचार को अपने कार्यों से चरित्रार्थ कर रही मुंगेली जिला में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी जो मुंगेली शहर सहित आसपास के गांवों में पौधारोपण के लिए ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान विगत पांच वर्षों से चला रही है। अभियान के पांचवे वर्ष के चौथे चरण में आज जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम टेमरी के माध्यमिक शाला में नीम, कदम, बादाम, अशोक, बाकुल, स्पेथोडीयम, कोनोकोर्पस, गुलमोहर जैसे 30 पौधों का रोपण कर ट्री-गार्ड से सुरक्षित किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण करने का नही बल्कि उन पौधों को वृक्ष के रूप में परिणित करने का है। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी समिति दृढ़संकल्पित है व अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लगातार प्रयासरत है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य आशीष सोनी व गिरीश सुथार ने बताया कि हमारे अभियान के प्रेरित होकर शहर के आसपास गांवों एवं शहरों में भी पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के विभिन्न अभियान संचालित हो रहे है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। आज के पौधरोपण अभियान में विशेष रूप से सभी शिक्षकगण, ग्राम सरपंच भरत पठारी, पंच महिपाल सिंह, दिग्विजय सिंह,स्टार्स ऑफ टुमॉरो संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार,आशीष सोनी,मुकेश पांडेय,गोखलेश सिंह,गौरव जैन,राहुल कुर्रे,विकास जैन,गिरीश सुथार,अनीश जैन,आशीष सिंह,कोमल चौबे,हरिओम सिंह,राहुल साहू,पप्पू शर्मा,नागेश साहू,श्रेयांश बैद,राहुल मल्लाह,वैभव ताम्रकार,रॉकी सलूजा,चित्रकान्त सिंह,सुनील वाधवानी,सुरेश यादव,रवि साहू,संतोष जांगड़े,व्यास सिंह सहित समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

