मुंगेली जिले में गांजा का बड़ा मामला,मुकदमे को लेकर संशय

~ दोपहर से अभी तक मामला का न दर्ज होने से हो रही है चर्चा
~ नेवासपुर का है गंभीर मामला
~ पुलिस कुछ बताने से कर रही परहेज
~ हो सकता है राजनैतिक दबाव या और कोई बात

मुंगेली। मुंगेली जिले अंतर्गत एक प्रभावशाली थाने में दोपहर से गांजे की खेती से संबंधित मामला और आरोपी,जप्ती सामग्री सब कुछ है मगर इस संबंध में कोई पुष्ट जानकारी नही मिल पाने से शहर में अनेक प्रकार की चर्चाएं जोरो से होने लगी है। बहरहाल अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नही किया है।
सूत्र बता रहे हैं ग्राम नेवासपुर में दोपहर 2 बजे पुलिस द्वारा एक किसान परिवार के पुत्र को 25 पेड़ गांजा पौधे के साथ पकड कर पुलिस थाना लाया गया परन्तु अभी तक मामला दर्ज नही होना पुलिस की कार्य शैली पर संदेह हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *