रायपुर:छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 5625 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि प्रदेश में आज कोरोना से 09 मरीज़ों की मौत हो गयी है।
नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 1547 मरीज, बिलासपुर में 299 , रायगढ़ में 525 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 32,021 हो गयी है