रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही करते 02 आरोपी गिरफ्तार

संतोष सोनी चिट्टू की रिपोर्ट

बिलासपुर:रतनपुर पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि कका पहाड़ रोड में 02 व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बेचने के फिराक में मोटर सायकल एचएफ डीलक्स सीजी 12 एबी 4240 में घूम रहे है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन पर टीम बनाकर रतनपुर पुलिस ने आरोपियों को गांजा सहित कका पहाड़ रोड में दबोच लिया और तस्करो के कब्जे से 02 किग्रा गांजा , तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल ,02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 61500 रू को जप्त कर गिरफतार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया ।

मामले में आरोपियों से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही हैं ।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गेंदराम मरकाम पिता रतन मरकाम उम्र 25 साल साकिन ग्राम निरधी थाना पाली जिला कोरबा छ0ग0
  2. प्रकाश कश्यप पिता कीर्ति कश्यप उम्र 21 साल साकिन ग्राम निरधी थाना पाली जिला कोरबा छ0ग0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *